शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए रश्मि यादव एवं डॉ. कैलाश चंद्र यादव ।
- फोटो : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए रश्मि यादव एवं डॉ. कैलाश चंद्र यादव ।
इटावा। कई प्रदेशों में रहकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को शोभना वेलफेयर सोसाइटी ने रविवार को नई दिल्ली में शोभना सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर व्यंगकार सुमित प्रताप सिंह की पुस्तक भैंसिया संग सेल्फी का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय हिंदी निदेशालय के सहायक निदेशक व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दीपक पांडेय ने किया। समारोह में इटावा के राहुल तोमर को शूटिंग कोच के क्षेत्र में, जिले के ही शरद तिवारी को समाजसेवा के क्षेत्र में व रश्मि यादव एवं डॉ. कैलाश चंद्र यादव को संयुक्त रूप से शिक्षा के क्षेत्र में शोभना सम्मान दिया गया।
इसके साथ ही घुगुती जागर टीम को कला के क्षेत्र में, मंजू लता लाकड़ा को नर्सिंग सेवा व डॉ. नूतन पांडेय को साहित्य के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सनी गुप्ता को क्रिकेट कोच, संजय सिंह चौहान को बॉक्सिंग कोच और सचिन गौर को निर्देशन के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार से विनोद कुमार सिंह को पुलिस सेवा के क्षेत्र में, लक्ष्मी जोशी को समाजसेवा के क्षेत्र में, नागेश दुबे को पत्रकारिता के क्षेत्र में, डॉ. केएस काजल को सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में, विकास कुमार पासवान को किक बॉक्सिंग कोचिंग के क्षेत्र में, आदित्य भारद्वाज को युवा पत्रकारिता के क्षेत्र में, राणा बृजेश प्रताप सिंह को विधि सेवा के क्षेत्र में व वेद प्रकाश शास्त्री को समाजसेवा के क्षेत्र में शोभना सम्मान से विभूषित किया गया। कार्यक्रम का आयेाजन सोसाइटी सरंक्षक सुरेश सिंह तोमर के सानिध्य में हुआ।