फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारा खाने से दो बच्चों की मौत, 38 से ज्यादा बीमार 

Fri, 02 Jun 2017 08:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भंडारा खाने के बाद बीमार हुए बच्चों को पहुंचाया गया अस्पताल
विज्ञापन
भंडारे का प्रसाद खाने के बाद 38 लोग बीमार हो गए, इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। अभी भी दस लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामला यूपी के कानपुर देहात का है।
विज्ञापन


बाराखेड़ा चंपतपुर गांव की वंदना, मुन्ना आदि ने बताया कि बुधवार को भागवत कथा समापन पर भंडारा हुआ था। प्रसाद खाने के बाद कुछ लोगाें की तबियत बिगड़नी शुरू हो गई। डायरिया हो गया। गुरुवार को मरीजों की संख्या ज्यादा हो गई। डायरिया की चपेट में आए आशिकी (10) और राज (2) की मौत हो गई।

सीएमओ कानपुर देहात डाक्टरों की टीम लेकर सीएचसी पहुंचे। एसडीएम मैथा बृजेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से बीमार ज्योति (04), जयप्रकाश (07), कामिनी (03), योगेश(08), सुनीत (08), अर्चना(12), अंजुल (07), अन्नू(15), सूरज (10), अन्नी (03) को डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। सीएमओ डा. केके श्रीवास्तव ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें