फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बाइक पर सवार थे पांच लड़के, हादसे में चार की मौत

Mon, 14 Nov 2016 09:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया कोतवाली क्षेत्र में बसंत पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम बाइक और ट्रैैक्टर की भिडंत में बाइक सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पांचों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। वह झलोखर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। हादसे में मौत का शिकार बने किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस कारण उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

झलोखर गांव में रविवार को अजय कुमार पुत्र दीप सिंह के घर गोदभराई कार्यक्रम था। उनके यहां समारोह में शामिल होने के लिए जसवंत नगर इटावा निवासी राहुल पुत्र चंद्रभान, बिरौली इटावा निवासी कामेद पुत्र मुकेश, एलचीनगर बाबरपुर निवासी भैयालाल पुत्र रामसेवक, झलोखर निवासी पंकज सिंह पुत्र प्रमोद, नेहरू नगर मुम्बई निवासी रमेश पुत्र पंचदेव आए थे। सोमवार को यह लोग गांव से एक ही बाइक (अपाचे) पर सवार होकर औरैया किसी काम से आए थे। यहां बसंत पेट्रोल पंप के पास बने अवैध कट से अचानक एक ट्रैक्टर निकल आया। उसने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कामेद (28), राहुल (27), भैयालाल (28) और पंकज सिंह (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। 
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने कामेद, राहुल, भैयालाल और पंकज को मृत घोषित कर दिया। वहीं रमेश का इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें