फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितमः कोल्ड अटैक से 4 की मौत, ये सावधानियां बचाएंगी ठंड से

Sun, 23 Dec 2018 12:06 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
सर्दी का सितम अब जानलेवा होता जा रहा है। कोल्ड अटैक से कानपुर में 4 लोगों की मौत हो गई। सर्दी का मौसम सांस और हृदय रोगियों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक हो गया है।  पिछले दो दिन से कानपुर और आसपास के शहरों में शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है। यही वजह है कि धूप होने के बावजूद दिन में भी काफी ठंडक रही।

 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
जैसे-जैसे दिन डूबता गया, ठंड और बढ़ती गई। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। आने वाले सप्ताह में भी ठंड का असर तेज रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख रोज बदल रहा है। शुक्रवार को उत्तर की ओर से चलने वाली हवाएं बर्फीली पहाड़ियों से ठंडक लेकर आईं तो शनिवार को राजस्थान की रेतीली जमीन से उठी ठंड पश्चिम से उठने वाली हवाओं के साथ प्रदेश के मध्य क्षेत्र तक पहुंचीं। दिन का तापमान दो दिन से सामान्य (25) से चार डिग्री नीचे चल रहा है। 
 

4 of 6
डेमो पिक
आगामी सप्ताह में संभावित न्यूनतम तापमान
23 दिसंबर ....5
24 ...........7
25 ..........7
26 ..........5
27 .........4
28 ..........4
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
अधिकतम संभावित तापमान अगले सप्ताह
21 से 23 डिग्री के बीच 

कानपुर में कोहरे के चलते तीन सड़क हादसे भी हो गए। इन दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
ठंड में भी सेहतमंद रखेंगे ये उपाय
- ठंड में लौंग तुलसी, काली मिर्च और अदरक से बनी चाय का सेवन करें। इससे खांसी, सर्दी, जुकाम में बचाव होगा।
- कच्ची हल्दी को दूध में उबाल कर सेवन करें।
- शहद का सेवन करने से शरीर को कई तरह की रोगों से दूर रखा जा सकता है।
- रात को सोने से पहले एक ग्लास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से सर्दी में राहत मिलेगी।
- सरसों व तिलों के तेल से मालिश भी हमें ठंड से बचाने का काम करती है।
- गिलोय व चित्ररक का काढ़ा बनाकर पीने से सर्दी-खासी में लाभ होगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें