फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मंदिर से चोरी चार मुकुट 24 घंटे में बरामद, बांदा का युवक गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 12:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गिरफ्त में युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के गेट नंबर-1ए स्थित झगड़ेश्वर हनुमान मंदिर से चोरी हुए चार मुकुट जीआरपी ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिए। मामले में बांदा निवासी 20 वर्षीय युवक कृष्णा तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मुकुटों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह में बताया कि मंदिर में स्थापित भगवान गणेश, मां दुर्गा, मां काली और हनुमान जी के मुकुट चोरी हुए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और धरातलीय सूचना जुटाई। इसके बाद 18 अक्तूबर को स्टेशन के प्रयागराज छोर पर कूड़ाघर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से सफेद धातु के चारों मुकुट बरामद किए हैं। आरोपी बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के लवली टीका मऊ गांव का रहने वाला है। जीआरपी ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें