फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के चार डिब्बे बेपटरी, जीटी रोड में नौ घंटे जाम

विज्ञापन
जीटी रोड का यातायात रोकने पर खड़े वाहन। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर। कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट के बिल्हौर-उत्तरीपुरा रेलवे स्टेशन के मध्य लालपुर रेलवे क्रासिंग पर रेलपथ पर गिट्टी डालते समय डिवीजनल मैटेरियल ट्रेन (डीएमटी) की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। रेलवे क्रासिंग पर बोगियां डिरेल होने से रेल मार्ग के साथ-साथ एनएच 91 जीटी रोड पर भी वाहनों का यातायात पूरी तरह रुक गया।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट पर बिल्हौर और बर्राजपुर रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित सभी मार्गों की रेलवे क्रासिंगों व रेलपथ पर अत्याधुनिक मशीनों से मरम्मत का काम चल रहा है। इसी काम के चलते मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे ट्रैक पर गिट्टी डालने वाली डिवीजनल मैटेरियल ट्रेन (डीएमटी) बिल्हौर रेलवे स्टेशन से चलकर उत्तरीपुरा रेलवे स्टेशन को जा रही थी। यह डीएमटी ट्रेन जब लालपुर रेलवे क्रासिंग संख्या 54 से क्रास हो रही थी तभी करीब 12:40 बजे गार्ड वैगन के आगे की चार बोगियां ट्रैक पर अत्यधिक गिट्टी होने के कारण तेज आवाज संग डिरेल हो गईं। जीटी रोड क्रासिंग की बीचोबीच फंसी ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए चालक और गार्ड ने काफी प्रयास किए, पर डिरेल हुई ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट के साथ-साथ एनएच-91 पर कानपुर और बिल्हौर की ओर कई किमी लंबा जाम लग गया। आनन-फानन में लालपुर रेलवे क्रासिंग के गेटमैन, ट्रेन चालक व गार्ड ने मालगाड़ी के डिरेल होने की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद फर्रुखाबाद की ओर से रेस्क्यू ट्रेन शाम करीब 6:30 बजे मौके पर पहुंच सकी। वहीं मौके पर पहुंचे अन्य अधिकारियों के निर्देश पर डिरेल हुए डिब्बों को छोड़कर शेष ट्रेन बर्राजपुर की ओर रवाना कर दी गई। देर रात तक रेस्क्यू आपरेशन जारी था और जीटी रोड पर भारी वाहनों के कारण जाम लगा था।
लालपुर क्रासिंग हुई बंद, मझधार में फंसे लोग
बिल्हौर। मंगलवार दोपहर कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट की लालपुर रेलवे क्रासिंग पर डिवीजनल मैटेरियल ट्रेन (डीएमटी) डिरेल होने के कारण कानपुर, बिल्हौर और कन्नौज की ओर जा रहे राहगीरों, वाहन सवारों और भारी वाहनों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। करीब दो घंटे तक क्रासिंग न खुलने पर छोटे वाहन सवार जैसे-तैसे अपने वाहनों को मोड़कर अलियापुर-पूरा, बिल्हौर-रसूलाबाद बायां शिवली-चौबेपुर होते हुए आवागमन करते दिखे। वहीं कई सवारी वाहन गांवों के संकरे संपर्क मार्गों में फंस गए। जिन्हें ग्रामीणों से बमुश्किल निकलवाकर गंतव्य को रवाना किया। वहीं मेरठ से प्रयागराज जा रहे डीसीएम चालक संतोष ने बताया कि पांच घंटे से जाम में फंसा हूं, पता नहीं कब क्रासिंग खुलेगी, जाम के कारण आसपास कुछ खाने को भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

रेल पटरी पर गिट्टियों के ढेर लगने होने सेे ट्रेन डिरेल
बिल्हौर। कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट पर रेलपथ और क्रासिंग मरम्मत काम के कारण डीएमटी ट्रेन द्वारा गिट्टी डाली जा रही है। बीते कई दिनों से लखनऊ-इटावा राजमार्ग की ककवन रोड क्रासिंग हो या फिर बीबीपुर, राजेपुर, अलौलापुर, धौरसलार, मोहनपुरवा, लालपुर क्रासिंग सभी पर गिट्टी पड़ी होने से वाहन फंस कर क्षतिग्रस्त हो रहे थे और रुक-रुक कर जाम लग रहा था। इसके बाद भी रेल अधिकारियों ने मामले का संज्ञान में नहीं लिया गया। नतीजतन मंगलवार को लालपुर जीटी रोड क्रासिंग पर डीएमटी ट्रेन द्वारा गिट्टी डालने के दौरान अत्यधिक गिट्टी रेलवे ट्रैक पर जमा हो जाने से ट्रेन की चार बोगियां डिरेल हो गईं।

पटरी से उतरी मालगाड़ी की बोगी। - फोटो : DEHAT

गिट्टी हटाने आई जेसीबी। - फोटो : DEHAT

मालगाड़ी के पटरी से उतरने पर ट्रैक से बाइकेंनिकालते लोग। - फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें