फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: गंगा यात्रा के दौरान भिड़ीं चार कारें, एक गंभीर घायल

Thu, 30 Jan 2020 07:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
गंगा यात्रा के दौरान आपस में भिड़ीं कारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के गुरसहायगंज में गंगा यात्रा के दौरान कतार में चल रहे चार वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। हादसे में तिर्वा व्यापार मंडल के नगर महामंत्री मुकेश पोरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोग चुटहिल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


गंगा यात्रा बाईपास मार्ग से कन्नौज की ओर जा रही थी। तभी डुंडवा बुजुर्ग के सामने यात्रा में चल रही एक गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय की बोलेरो ने आगे चल रही कस्बे के मोहल्ला रामगंज निवासी पीएसएम कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव ठाकुर की गाड़ी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद तिर्वा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता और गौरव द्विवेदी की गाड़ी आपस में टकरा गईं। हादसे में संजय गुप्ता, राजीव ठाकुर, तिर्वा व्यापार मंडल के नगर महामंत्री मुकेश पोरवाल और भाजपा नेता सूर्यकांत दीक्षित घायल हो गए।

घटना से बाद हड़कंप मच गया। गाड़ियों से घायलों को निकालकर सीएचसी भेजा गया। मुकेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान पूर्व राज्यमंत्री अपनी गाड़ी में नहीं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें