फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू की किशोरी को ट्रेन से उड़ीसा ले जा रहे चार लड़के हिरासत में

Wed, 03 Feb 2021 10:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू से उड़ीसा के संबलपुर मुरी एक्सप्रेस से ले जाई जा रही 15 साल की किशोरी व चार लड़कों को जीआरपी ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हिरासत में लिया। बताया गया कि लड़के किशोरी को फुसलाकर अपने साथ ले जा रहे थे। किशोरी के पिता ने जम्मू के गंगयाल थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सीआईटी दिवाकर तिवारी ने एक किशोरी व चार लड़कों के संदिग्ध लगने पर जीआरपी और हरबंश मोहाल थाने को सूचना दी थी। ट्रेन के सेंट्रल पर आते ही फोर्स ने इन्हें दबोच लिया। जम्मू के अखनूर, जोडिया निवासी सिक्योरिटी गार्ड की 15 साल की बेटी चप्पल की फैक्टरी में काम करती थी।

दो दिन पहले फैक्टरी में काम करने वाले चारों आरोपियों के साथ किशोरी चली गई। परिजनों ने जम्मू के गंगयाल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों में उड़ीसा के नयागढ़ का अच्युत नायक, बादल नायक व दो अन्य किशोर हैं। जीआरपी थाने में एसआई कीर्ति प्रकाश कनौजिया ने बताया कि गंगयाल थाने में जानकारी दे दी गई है। आरोपियों को उनके हवाले कर किशोरी को परिजनों तक पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें