फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में बोलेरो की टक्कर से चार किशोरों की मौत, बाइक से भंडारा खाकर घर लौट रहे थे

Mon, 03 Jun 2019 03:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज में बोलेरों की टक्कर से चार बाइक सवार किशोरों की मौके पर मौत हो गई। चारों किशोर भंडारा खाकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में बोलेरो सवार भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चारों शवों को ग्रामीणों ने पुलिस को उठवाने नहीं दिया। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक जारी रही। बाइक सवार किशोर में कोई भी हेलमेट नहीं लगाए थे। रतापुरवा निवासी अंकित (11) पुत्र शिवनाथ, कपिल (15) पुत्र अवधेश,  उदित (12) पुत्र राजगोविंद, मुनेंद्र (17) पुत्र उदयवीर सगरा गांव में भंडारा खाने गए थे।

देर रात चारों एक बाइक से लौट रहे थे। रात 11 बजे बछज्जापुर के इंदरगढ़ तिर्वा मार्ग के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चारों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो सवार इंदरगढ़ निवासी सचिन गुप्ता, दोस्त जगतपुरवा निवासी संदीप, बहुसी निवासी श्याम घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों  को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। चारों किशोरों के शव उठाने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। ग्रामीण हादसे को लेकर खासे आक्रोशित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें