फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैच के लिए ऐप से ऑनलाइन सट्टा, चार बुकी पकडे़

Sun, 07 May 2017 11:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-एसटीएफ ने किदवई नगर, साकेत नगर और फीलखाना में की छापेमारी
-सट्टे की वाइस रिकार्ड, मोबाइल, लैपटॉप समेत 20 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के ग्रीनपार्क में होने वाले आईपीएल मैच के ठीक पहले शनिवार को एसटीएफ ने शहर भर में छापामारी करके चार सट्टेबाजों को दबोचकर सट्टेबाजी के बड़े रैकेट का खुलासा किया। यह रैकेट ऐप के जरिये ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था।
विज्ञापन


इनके पास से एसटीएफ ने 20 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल डायरी समेत अन्य सामान बरामद किया है। सट्टा खेलने वाले अन्य लोगों के धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। सट्टेबाज क्रिक लाइव ऐप के जरिये आनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे।

मैच के दौरान सट्टा लगाने वाले उनको फोन पर सट्टा लगाते थे। कोई बेईमानी न करे, इसलिए सौदे की वाइस रिकार्डिंग के साथ ही डायरी में नोट किया जाता था। जिसे एसटीएफ ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें