फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार मिलावटखोर गिरफ्तार, मिलावटी खोया और पनीर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। सावधान ! त्योहार पर आसपास के जिलों से भी खोया और पनीर मिलावटखोर खपा रहें हैं। बलरई पुलिस ने बुधवार को बॉर्डर से चार मिलावटखोरों को हिरासत में लिया है। उनके पास से तीन क्विंटल मिलावटी खोया और सवा दो क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा की टीम ने पनीर और खोये के नमूने लिए हैं। प्राथमिक जांच में मिलावट पाई गई है।
विज्ञापन

कचौरा मार्ग स्थित लखेरा कुआं पुलिस चौकी के पास बुधवार सुबह ट्रेनी सीओ अभय कुमार वर्मा चेकिंग कर रहे थे। इस बीच दो ऑटो रोककर पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली। इसमें खोया और पनीर मिला। ऑटो के साथ दो बाइकों पर सवार चार लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया खोया फरेरा बाह आगरा निवासी पप्पू और पनीर अरमरा जट शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद निवासी शिशुपाल का है। इनके साथ लीलेंद्र कुमार निवासी फरेरा बाह और अरविंद कुमार निवासी कचौरा घाट इटावा भी मिलावटखोरी के इस धंधे में शामिल हैं। पुलिस की सूचना पर खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान करीब तीन क्विंटल खोया और सवा दो क्विंटल पनीर बरामद किया गया। दोनों खाद्य पदार्थों के मौके पर ही नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपियों के पास खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। नियमों के उल्लंघन पर चारों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में मिलावट पाई गई है। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बाह और शिकोहाबाद से पनीर, खोया बनवाकर इटावा में खपाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें