फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गैरइरादतन हत्या में चार आरोपी जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर पुलिस ने बुजुर्ग की मौत के मामले में चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मृतक के पड़ोसी दो सगे भाई अरुण व आनंद कठेरिया, मृतक के बेटे के साले उन्नाव के फतेहपुर के ऊगू देहात निवासी मंजेश और सर्वेश शामिल हैं। गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी रंजीत ने पुलिस को बताया कि शराब पीने को लेकर भाई रोशन और भाभी पूजा में झगड़ा होता था। शुक्रवार रात को विवाद हो रहा था तभी भाभी के भाई मंजेश, सर्वेश और उनकी बहन संध्या, बुआ रामजानकी व उनकी बेटी बेबो घर आ गए। लाठी-डंडों से भाई को पीटा। पिता राजाराम, भाई प्रेम, बहन संध्या और वह बचाने पहुंचे तो आरोपियों संग मिलकर पड़ोसी आनंद, अरुण व उसकी पत्नी किरन ने भी उन्हें पीटा। पिता को अस्पताल ले जाते समय जाम में फंसकर उनकी मौत हो गई। गोविंदनगर थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर गैरइरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को चार आरोपियों को हैलट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें