फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के पहले गो-संरक्षण केंद्र का हुआ शिलान्यास, विधानसभा अध्यक्ष ने कही ये बातें

Sun, 23 Dec 2018 10:46 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास करते विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गो संरक्षण योजना के तहत रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ने उन्नाव जिले के थाना गांव में प्रदेश के पहले गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास किया। इस संरक्षण केंद्र पर तीन करोड़ की लागत आएगी। 2.530 हेक्टेयर में बनने जा रहे इस गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि भारत वर्ष में गो संरक्षण आदिकाल से होता आया है। वैदिक साहित्य में भी गाय के संरक्षण के लिए सभा का आयोजन किए जाने का वर्णन मिलता है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में गो-संरक्षण पर संविधान बना था। उस संविधान को सक्रिय करते हुए सरकार प्रदेश में गो संरक्षण केंद्र खोल रही है। कहा कि उन्नाव सौभाग्यशाली है कि इसकी शुरुआत यहां से हुई है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में एक राजकीय इंटर कॉलेज का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें