कानपुर। पनकी के रतनपुर स्थित छठ पूजा स्थल पर नहर पर बनने वाले पुल व पहुंच मार्ग का भूमि पूजन शुक्रवार को कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने किया। यह निर्माण कार्य राज्य योजना के तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से 4.99 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। पुल के निर्माण से रतनपुर, गंगागंज, शताब्दीनगर, गंभीरपुर और कपली सहित आसपास के कई मोहल्लों को सीधा लाभ मिलेगा। यह न्यू शिवली रोड को बारासिरोही से जोड़कर क्षेत्रीय लोगों के आवागमन को सुगम बनाएगा। कल्याणपुर रोड पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया। (ब्यूरो)