फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी कानपुर का स्थापना दिवस.... ग्रेटर दैन अस से नंबर वन बनेगा आईआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर को ग्रेटर दैन अस अभियान से नंबर वन संस्थान बनाने की तैयारी है। यह अभियान तीन पॉइंट पर काम करेगा। पहला विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने और दूसरा प्रतिभाशाली फैकल्टी को जोड़ने पर केंद्रित रहेगा। तीसरे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर, क्वांटम, साइबर सिक्योरिटी और मेडिकल टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा दिया जाएगा। यह बातें संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने सोमवार को 67वें स्थापना दिवस समारोह में दी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि तकनीक के तेजी से बदलते दौर में विद्यार्थियों की सीखने की रुचि और जरूरतें भी बदल रही हैं। केवल कक्षा में पढ़ाई, असाइनमेंट और परीक्षाओं की पारंपरिक व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। शिक्षण पद्धति में व्यापक बदलाव की जरूरत है। इसके लिए शिक्षकों का एक बड़ा समूह सुझाव तैयार कर रहा है। उम्मीद है कि अगले साल से नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।


स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईआईटी खड़गपुर के पूर्व निदेशक प्रो. पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती, संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल, उपनिदेशक प्रो. ब्रजभूषण और प्रो. अमेय करकरे ने किया। इस दौरान पूर्व निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना को इंस्टीट्यूट फेलो सम्मान दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले 23 लोगों को चार श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि प्रो. चक्रवर्ती ने कहा कि आईआईटी विद्यार्थियों का जीवन बदलने और देश को आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम हैं। उन्होंने कानपुर से अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पढ़ाने, शिक्षक और निदेशक बनने का अवसर मिला लेकिन हर बार कोई न कोई रुकावट आ गई। आईआईटी खड़गपुर उनके लिए मां का घर है जबकि आईआईटी कानपुर मौसी का घर बना रहा। उन्होंने कहा कि आईआईटी को केवल डिग्रियां बांटने वाली आइसक्रीम सर्विस फैक्टरी बनने से बचाना होगा।


प्रो. इंद्रनील मन्ना ने तकनीक और प्रौद्योगिकी के अंतर को समझने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शोध पत्र प्रकाशित करना और पेटेंट हासिल करना तकनीक का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन देश की जरूरतें पूरी करना ही असली प्रौद्योगिकी और राष्ट्र सेवा है।




2029 तक एक अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य

प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि आधारभूत ढांचे और विशेषज्ञों पर बड़े निवेश की जरूरत है। इसके लिए पहले पांच हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य था, लेकिन तेज प्रगति के बाद इसे बढ़ाकर 2029 तक एक अरब डॉलर कर दिया गया है। संस्थान इस लक्ष्य की लगभग आधी राशि जुटाने के करीब पहुंच चुका है।




इनको मिला सम्मान

इंस्टीट्यूट फेलो पुरस्कार : प्रो. इंद्रनील मन्ना और प्रो. वी चंद्रशेखर।

विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार : प्रो. प्रकाश पनांगडेन, प्रो. उपमन्यु लाल, प्रो. रवि आहूजा, प्रो. एचसी वर्मा, डॉ. पंगनमाला विजय कुमार, प्रो. दीपेंद्र प्रसाद, डॉ. जोसुला रामचंद्र राव, रवि अग्रवाल, लोकवीर कपूर, डॉ. तुषार दीपक चंद्रा, प्रो. संजय ई सरमा, डॉ. विज्ञान सिंघल, डॉ. सतीश चंद्र, रजत वर्मा और अभिषेक विनोद सिंह।

सत्येंद्र के दुबे मेमोरियल पुरस्कार : गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए संघर्ष करने वाले संस्थान के सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर स्व. डॉ. गुरु दास अग्रवाल और लखनऊ के पुलिस उप महानिरीक्षक बबलू कुमार।
विज्ञापन


युवा एलुमिनाई पुरस्कार : प्रो. अनिंद्य डे, डॉ. नितीश श्रीवास्तव, प्रो. फैज अहमद और निखिल कुरेले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें