फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमी युगल के शव जर्जर कोठरी में मिले, दोनों की गोली लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Apr 2020 09:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
कोठरी में मिले शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव की एक जर्जर कोठरी में युवक-युवती के शव मिले हैं। दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। कोठरी में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही एक 23 वर्षीय युवक और 19 साल की युवती का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


युवती के बायीं कनपटी व युवक के दायी कनपटी पर गोली लगी है। पास ही एक तमंचा भी बरामद हुआ। दोनों में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इधर प्रेमी युगल के शव मिलने से परिवार व गांव में हड़कंप मच गया।

दोनों रात को अपने घरों से निकले थे। एसओ आशीष सिंह ने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जर्जर कोठरी युवक के परिवार की है। यहां कोई रहता नहीं था। दोनों अलग अलग बिरादरी के हैं। युवक दिल्ली में एक जूता फैक्ट्री में काम करता था।। होली पर गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें