फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को चार करोड़ प्रति हेक्टेयर मुआवजा

Mon, 25 Jan 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। किसानों की जमीन का मुआवजा बढ़ा दिया गया है। अब दो करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा तय किया गया है। किसानों को दो गुना प्रति हेक्टेयर चार करोड़ रुपये के हिसाब से मुआवजा मिलेगा। अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति आशुतोष अग्निहोत्री का कहना है कि जल्द राज्यपाल के नाम जमीन की रजिस्ट्री करा दी जाएगी।
विज्ञापन



एयरपोर्ट विस्तार के लिए 17 हेक्टेयर भूमि किसानों की और सवा तीन एकड़ जमीन ग्राम सभा की चिह्नित की गई थी। इसके अधिग्रहण का रास्ता अब साफ हो गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पहले किसानों को एक करोड़ 92 लाख 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाना तय हुआ था।

किसान मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग कर रहे थे इसलिए अब दो करोड़ प्रति हेक्टेयर पर बात बन गई है। मुआवजा जमीन के मूल्य का दो गुना मिलता है। इसलिए चार करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से भुगतान होगा। एयरपोर्ट विस्तार के लिए अधिगृहीत की गई 17 हेक्टेयर भूमि 205 किसानों की है।
विज्ञापन


बिना उद्घाटन के शुरू हुआ खपरा मोहाल पुल फिर बंद
कानपुर। जनता की तरफ से बिना उद्घाटन शुरू किए गए खपरा मोहाल पुल पर सेतु निगम बैरिकेडिंग करने के साथ ही सड़क पर पेड़ों की डालें डाल दीं। इसके उद्घाटन के लिए शासन को सूचना भेज दी गई है। अफसर उद्घाटन का इंतजार कर रहे हैं। इस पुल के शुरू होने से रोज दो लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी।

सेतु निगम ने पांच साल में खपरा मोहाल पुल का निर्माण कराया है। निर्माण पूरा कराकर शासन को इसके उद्घाटन के लिए सूचना भेज दी गई है। बीती 12 तारीख को आशा यात्रा में आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस पुल का उद्घाटन कराए जाने की तैयारी थी, पर सीएम ने उद्घाटन, शिलान्यास करने से इनकार कर दिया था।

अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि इस पुल का उद्घाटन कौन करेगा। जबकि लाखों लोग इस पुल के चालू होने का इंतजार कर रहे हैं। उद्घाटन न होने से गुस्साए खपरा मोहाल और शांति नगर के कुछ लोगों ने शनिवार को देर रात बैरिकेडिंग हटाकर पुल से आना-जाना शुरू कर दिया था।

सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि इसका पता चलते ही वे मौके पर पहुंचे और पुल के दोनों तरफ सरिया लगाकर बैरिकेडिंग कराई। बीच-बीच में पेड़ों की डालें भी डाल दीं, ताकि वाहन न निकल सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें