फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर पीयूष चावला ने सिखाईं क्षेत्ररक्षण की बारीकियां

विज्ञापन
खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते पूर्व स्टार स्पिनर पीयूष चावला। - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रहे समर क्रिकेट कैंप में दूसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों को क्षेत्ररक्षण के गुरु सिखाए गए। यहां भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर पीयूष चावला ने क्षेत्ररक्षण की बारीकियों पर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी जितनी अहम है, उतनी ही जरूरी क्षेत्ररक्षण की समझ और सतर्कता होती है। टीएसएच की सराहना करते हुए चावला ने कहा कि यहां के बच्चे बेहद प्रतिभाशाली हैं। द स्पोर्ट्स हब उन्हें वह प्लेटफॉर्म दे रहा है, जो किसी बड़े स्पोर्ट्स अकादमी में मिलता है।

यहां की कोचिंग सुविधा राष्ट्रीय मानकों पर खरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को बताया कि क्षेत्ररक्षण के दौरान शारीरिक गतिविधि और गेंद की गति को समझना बेहद जरूरी है। कैच, थ्रो और रन आउट जैसे मौकों पर गेंद पर नजरें टिकाए रखना बहुत अहम होता है। कहा कि जिस खिलाड़ी के बेसिक्स स्पष्ट होते हैं, वही लंबे समय तक मैदान पर टिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें