फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद बोले- व्यक्ति की विनम्रता, संवेदना ही सफलता का पैमाना

Fri, 20 Nov 2026 12:27 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जुगल देवी विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों की तुलना दूसरों से न करें। 
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में शामिल हुए पूर्व राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि सफलता का पैमाना केवल बड़ी डिग्री, ऊंचा पद या मोटी तनख्वाह नहीं, बल्कि व्यक्ति की विनम्रता, माता-पिता के प्रति सम्मान और समाज के कमजोर लोगों के प्रति संवेदना है। शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी दिलाना नहीं बल्कि बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है। वह बृहस्पतिवार को दीनदयालनगर स्थित जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर के 47वें वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभिभावकों से उन्होंने कहा कि हर बच्चे की प्रतिभा और रुचि अलग होती है। इसलिए उनकी तुलना करने और अच्छे अंक लाने का दबाव बनाने के बजाय उनकी क्षमता पहचानें और प्रोत्साहित करें। विज्ञान, तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर में विद्यार्थियों को नई तकनीक सीखकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होना होगा। कंप्यूटर और विदेशी भाषाओं का ज्ञान हासिल करें, लेकिन मातृभाषा, भारतीय संस्कृति व परंपराओं का सम्मान बनाए रखें। ज्ञान का वास्तविक मूल्य तभी है, जब वह व्यवहार में विनम्रता लाए।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1970 में ईश्वरचंद्र गुप्त और उनके अनुज प्रेमचंद गुप्त ने अपनी माता की स्मृति में विद्यालय की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि यहां से विद्यार्थी ज्ञान के साथ सेवा, त्याग, करुणा और राष्ट्रभक्ति के संस्कार लेकर निकलें। समारोह में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, त्याग, सेवा और सुशासन पर आधारित नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने हमारे पर्व, आजादी का अमृत महोत्सव, महिषासुर मर्दिनी, राजस्थानी लोकनृत्य और वंदे मातरम् पर प्रस्तुतियां दीं। अध्यक्षता डॉ. सौरभ मालवीय ने की। विशिष्ट अतिथि दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम और प्रधानाचार्य गीता सिंह उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें