कानपुर में अमन चैन को लेकर सद्भावना समिति की ओर से बुधवार को जनरलगंज स्थित होटल वैश्य में सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि शहर का अमन चैन हम किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं देेंगे।
विधायक अमिताभ वाजपेयी ने कहा कि जनता सांप्रदायिक शक्तियों के बहकावे में न आए। हमलोग किसी भी सूरत में आपसी भाई चारा बिगड़ने नहीं देंगे। पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि जनता सरकार की गलत नीतियों से परेशान है।
मोदी-योगी सरकार हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेलना चाहती है। इसका विरोध करना चाहिए। इस मौके पर अशोक तिवारी, हाजी मोहम्मद वसीक, सईद नकवी, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।