फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने सीओ कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया युवक को फर्जी जेल भेजने का आरोप

Mon, 09 Mar 2020 11:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी घाटमपुर के कार्यालय के बाहर एसपी ग्रामीण से वार्ता करते पूर्व सांसद राकेश सचान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से एक साल से दुष्कर्म कर रहे युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा और उसे जेल भेज दिया। मामले में रविवार को फतेहपुर के पूर्व सांसद राकेश सचान युवक के परिजनों और गांव के लोगों के साथ घाटमपुर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया और युवक को फर्जी जेल भेजने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराए जाने की मांग की। पूर्व सांसद के धरने की खबर पर एसपी ग्रामीण घाटमपुर आए और उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर शांत किया।

पूर्व सांसद राकेश सचान ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म और उसका वीडीओ बनाकर वायरल करने के आरोपी युवक रवाईपुर (सजेती) गांव निवासी शिल्पू सचान के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में शिल्पू और उसकी मां है। शिल्पू डीजल की दुकान संचालित करता है।

बताया कि 5 मार्च को वह अपनी दुकान पर बैठा था तभी, पुलिस चौकी कोरियां (सजेती) का सिपाही अवनीश कुमार सादे कपड़ों में दुकान पर पहुंचा और अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाने के बाद चौकी इंचार्ज को सौंप दिया। उसे घाटमपुर कोतवाली की गाड़ी में बैठा दिया गया।  आरोप लगाया कि घाटमपुर कोतवाली में दिनभर बैठाए रखा गया और अगले दिन छोड़ने का भरोसा दिया गया। 

इस दौरान शिल्पू के चाचा ने उसको खाना भी घाटमपुर कोतवाली में पहुंचाया था। इसके बाद रात में मुठभेड़ दिखाकर हाफ एनकाउंटर करने के बाद जेल भेज दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी फर्जी ढंग से बरामद करना दिखाया है। पूर्व सांसद के साथ शिल्पू के समर्थन में उसके गांव के तमाम लोग भी आए थे। 
विज्ञापन

सजेती पुलिस पर लगाए आरोप 
सजेती क्षेत्र के मऊनखत गांव में शिवरात्रि के दिन हुई तांत्रिक की संदिग्ध हत्या में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए। पूर्व सांसद राकेश सचान के साथ सीओ कार्यालय में आए मृतक तांत्रिक के भतीजे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके चाचा की हत्या में उसके खास लोगों को ही पकड़कर थाने में बैठा रखा और उनको प्रताड़ित किया जा रहा है।

मऊनखत गांव निवासी कमलेश तिवारी ने बताया कि उसके चाचा गयादीन की 22 फरवरी को अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। जानकारी होने पर उसने थाना सजेती में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि सजेती एसओ ने उसके गांव के विजय सिंह और जगदंबा प्रसाद, अकबरपुर गांव निवासी बलवंत, छोटे, हेमराज और प्रशांत उर्फ भोला को पकड़कर थाने में बैठा रखा है। आरोप है कि उनको प्रताड़ित भी किया जा रहा है। पूर्व सांसद राकेश सचान ने इस मामले में भी सही खुलासा किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें