अस्पताल में बिलखती बच्ची की मां अनुष्का, साथ में बच्ची का मामा और पिता
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगने वाले जाम ने फिर एक जिंदगी निगल ली। यमदूत बने ट्रक की टक्कर से बाइक पर मां की गोद में बैठी मासूम बच्ची उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
मूलरूप से मलवां (फतेहपुर) निवासी प्रदीप कुमार पाल घाटमपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड पर किराये का कमरा लेकर पत्नी के साथ रहता है। बुधवार की शाम वह पत्नी अनुष्का पाल को पेपर दिलाने के बाद धरमंगदपुर (सजेती) के बाद बाइक पर बैठाकर परीक्षा केंद्र से वापस घाटमपुर लौट रहा था।