फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल के पूर्व दस्यु सरगना ने कहा- समर्पणकारी 700 दस्युओं को भेजा जाए कश्मीर, सबक सिखा देंगे

Mon, 18 Feb 2019 04:06 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूर्व दस्यु सरगना मलखान सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर पूर्व दस्यु सरगना मलखान सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री इजाजत दें तो यूपी-एमपी के 700 समर्पणकारी दस्यु बिना शर्त कश्मीर और सरहद पर जाकर दुश्मनों को सबक सिखा देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीवन के शेष दिन सीमा पर बिताना और देश के लिए वहीं काम आना चाहते हैं। इसमें कहीं भी उम्र आड़े नहीं आएगी। रविवार को बांदा आए मलखान सिंह ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि कश्मीर में जो भी सैनिक शहीद हो रहे हैं, वो किसान के बेटे हैं। शायद इसीलिए ऐसी घटनाओं का बदला लेने में टालमटोल की जा रही है। शहीद होने वालों में कोई मंत्री का बेटा होता तो कबका बदला लिया जा चुका होता।
विज्ञापन

जब तक पुलवामा घटना का बदला न ले लिया जाएगा तब तक फूलमाला नहीं पहनेंगे

उन्होंने कहा कि कश्मीर में जितने सैनिक शहीद हो रहे हैं, उतने तो 1962 के युद्ध में भी नहीं हुए थे। पूर्व दस्यु ने कहा कि पुलवामा की घटना के बाद से बेहद तनाव में हैं। तमाम आयोजनों में उन्होंने फूलों की माला नहीं पहनी। घोषणा की कि जब तक पुलवामा घटना का बदला न ले लिया जाएगा तब तक फूलमाला नहीं पहनेंगे। इसी तरह अन्य समर्पणकारी और दस्यु ददुआ के गुरु रहे पूर्व दस्यु सरगना गया बाबा ने भी सैनिकों की शहादत पर गहरा दुख जताते हुए इसके गुनहगारों को तत्काल मुंहतोड़ जवाब देने की मांग सरकार से की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें