पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर पूर्व दस्यु सरगना मलखान सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री इजाजत दें तो यूपी-एमपी के 700 समर्पणकारी दस्यु बिना शर्त कश्मीर और सरहद पर जाकर दुश्मनों को सबक सिखा देंगे।
उन्होंने कहा कि जीवन के शेष दिन सीमा पर बिताना और देश के लिए वहीं काम आना चाहते हैं। इसमें कहीं भी उम्र आड़े नहीं आएगी। रविवार को बांदा आए मलखान सिंह ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि कश्मीर में जो भी सैनिक शहीद हो रहे हैं, वो किसान के बेटे हैं। शायद इसीलिए ऐसी घटनाओं का बदला लेने में टालमटोल की जा रही है। शहीद होने वालों में कोई मंत्री का बेटा होता तो कबका बदला लिया जा चुका होता।