धरना प्रदर्शन को संबोधित करते वक्ता प्रवीण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
धरना प्रदर्शन और पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान की भूख हड़ताल के बाद भी एससी-एसटी एक्ट मुद्दे पर सरकार न चेती तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। चक्का जाम और रेल रोको आंदोलन भी किया जाएगा। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के तत्वावधान में एससी-एसटी एक्ट को वापस कराने की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन में परिषद के राष्ट्रीय सचिव समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने ये बात उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में कही।
उन्होंने कहा कि अगर शांतिपूर्ण ढंग से शासन द्वारा इन मांगों के प्रति सकारात्मक रुख नहीं अपनाया गया तो व्यापक विरोध किया जाएगा। दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ने कहा कि उनके साथ अंकित गुप्ता भी आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।