डेमाे पिक
सचेंडी के दूल गांव में श्याम बालक के शराब ठेके की जहीरीली शराब पीकर अब तक छह मौतें हो चुकीं हैं। वहीं, 12 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती है। सरकारी ठेके से जहरीली शराब बिकने की खबर के बाद पुलिस और आबकारी विभाग के अफसरों की नींद उड़ गई। दोनों ही टीमों ने सचेंडी के बिनौर में महेश सिंह के ठेके में छापा मारा। कर्रही, बर्रा निवासी महेश के ठेके से माधुरी ब्रांड के 1665 पउआ, हाई टाइम अरुणाचल प्रदेश के 720 पउआ, माधुरी ब्रांड के 442 बैच नंबर के 315 पउआ, माधुरी ब्रांड के 1950 रैपर, बैच नंबर 442 के 2710 रैपर, 3070 ढक्कन बरामद किए। टीम ने यहां से रसूलपुर, मूसानगर (कानपुर देहात) निवासी सेल्समैन नंद किशोर को गिरफ्तार लिया। वहीं महेश सिंह फरार है।