फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Green Park विवाद: महिला बॉक्सिंग कोच से विवाद में पूर्व हॉकी कोच ने लिखित माफी मांगी

Mon, 20 Jul 2026 09:41 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम की महिला बॉक्सिंग कोच के कार्य में हस्तक्षेप और उन्हें कथित रूप से परेशान करने के मामले में पूर्व हॉकी कोच ने पुलिस के समक्ष लिखित माफीनामा दिया है। 
विज्ञापन
ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीन पार्क स्टेडियम की महिला बॉक्सिंग कोच से विवाद के मामले में पूर्व हॉकी कोच ने पुलिस के समक्ष लिखित माफीनामा दिया है। महिला कोच ने परमट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि पूर्व हॉकी कोच उनके कार्य में लगातार हस्तक्षेप कर रहे हैं और मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूर्व हॉकी कोच को चौकी बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्षों की मौजूदगी में बातचीत हुई, जिसके बाद पूर्व हॉकी कोच ने महिला कोच से माफी मांग ली। उन्होंने लिखित रूप से यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में वह महिला कोच के कार्य में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे और उन्हें किसी भी तरह से परेशान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें