फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी ने माना हालात समझने में पुलिस से हुई चूक, कहा सीएए का विरोध करने वाले दलित विरोधी

Sat, 04 Jan 2020 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी बृजलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएए का विरोध करने वाले दलित विरोधी हैं। हरदोई में पूर्व पुलिस महानिदेशक व अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल ने ये बात कही। शनिवार को वह पिहानी कस्बा स्थित सर्वेश जनसेवा इंटर कॉलेज में हुई मझिया व पिहानी मंडल और धोबिया आश्रम में हुई गोपामऊ मंडल की बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


पूर्व डीजीपी ने सीएए और एनआरसी पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने की अपील की। सीएए को लेकर सूबे में हुए हिंसक प्रदर्शनों पर ब्रजलाल ने कहा कि हालात समझने में पुलिस और खुफिया तंत्र से चूक हुई है। ब्रजलाल ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से लोगों को सही जानकारी मुहैया कराने की बात कही।

कहा कि सीएए के जरिए किसी की नागरिकता नहीं छीनी जा रही। ये कानून शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। इस कानून से दलितों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस मौके पर अशोक वर्मा, नागेंद्र सिंह, मंजुलकांत पांडेय, नवनीत वाजपेयी, धीरज गुप्ता, सर्वेश जनसेवा, आदर्श सिंह व सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें