फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहन भूमि के विवाद में किसान ने खुद को आग लगाई

Fri, 24 Jul 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा थाना क्षेत्र के गहोबा निवासी एक किसान ने दस फीट सहन की भूमि को लेकर चल रहे विवाद से आजिज आकर पड़ोसी के खेत में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया।

गहोबा गांव निवासी रामकिशन व अन्य परिजनों का खेत गांव के समीप हैं। गांववालों के अनुसार, सहन की दस फीट जमीन को लेकर रामकिशन का गिरजेश से आए दिन विवाद होता था।

रामकिशन जमीन के टुकड़े को अपना कहता है। जबकि, पड़ोस के खेत मालिक गिरजेश का आरोप था कि वह जगह ग्राम समाज की है। इसे लेकर दोनों में तनाव रहता था।

वहीं गुरुवार को दोपहर बाद रामकिशन (55) ने गिरजेश के ही खेत में केरोसिन डाल कर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार कर्मेंद्र कुमार ने बताया मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। गांव जाकर जांच कराई जाएगी। इस मामले की कोई शिकायत भी हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें