फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर और 4 करीबियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा

Fri, 11 Jan 2019 03:15 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बीएसपी के पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में बसपा के पूर्व विधायक एवं सपा नेता कमलेश दिवाकर और उनके चार करीबियों के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश बाइकसवार बदमाशों की तलाश जारी है। 

 

जानकारी के अनुसार बुधवार रात दोस्त को घर के बाहर छोड़कर वापस जाते वक्त दो बाइक पर चार नकाबपोश बदमाशों ने रवि पर फायरिंग की थी। रवि ने किसी तरह जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से भाग गए थे। पुलिस की जांच में सीसीटीवी में एक युवक फायरिंग करते हुए नजर आया है। कानपुर कल्याणपुर  थाने के इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि केस्को ठेकेदार रवि शंकर शुक्ल की तहरीर पर पूर्व बसपा विधायक एवं सपा नेता कमलेश दिवाकर व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, योजनाबद्ध तरीके से हमला आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी विधायक के खिलाफ रवि की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था।  

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें