फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एडिशनल कमिश्नर केशव लाल की बेटी के नाम 3 करोड़ का मकान, ये है मामला

Thu, 02 Aug 2018 12:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर: वाणिज्यकर के पूर्व एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के घर पड़े छापे में 10 करोड़ रुपये नकद मिलने और नौ बेनामी संपत्तियों के मामले की जांच अभी पूरी भी न हो पाई थी कि आयकर अफसरों को केशव लाल की बेटी के नाम तीन करोड़ रुपये कीमत का मकान होने की बात पता चली है। आयकर विभाग के बेनामी संपत्ति अनुभाग ने उनकी बेटी को पूछताछ के लिए बुलाया है। 
विज्ञापन



आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि केशव लाल की बेटी के नाम पर नोएडा में एक मकान है। इसके दस्तावेज सामने आने पर जांच की जा रही है। इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बिना किसी आय के स्रोत के उसके नाम इतना कीमती मकान आया कैसे? माना जा रहा है कि इसमें भी केशव लाल कालेधन का निवेश हुआ है।


हालांकि केशव लाल और उनकी पत्नी ने पूछताछ में बताया कि यह मकान उनकी बेटी को नाना की ओर से गिफ्ट किया गया है। आयकर अफसरों ने इस बात की पुष्टि के लिए नाना को तलब करना चाहा तो पता चला कि उनका निधन हो गया है। यानी उनका पक्ष नहीं जाना जा सकता। इस पर आयकर अफसरों ने सीधे केशव लाल की बेटी से ही पूछताछ का फैसला किया है। उन्हें 15 दिन के भीतर उपस्थित होने का नोटिस भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन


ये है मामला
आयकर विभाग ने वर्ष 2017 में केशव लाल के प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर करीब 100 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति बरामद की। इसमें 10 करोड़ रुपये नकद, करीब 13 किलो ज्वैलरी और कई राज्यों में 10 से ज्यादा अचल संपतियां शामिल थीं। भ्रष्टाचार के आरोप पर राज्य सरकार ने कुछ माह पहले ही उन्हें अयोग्य करार देते हुए विभाग से रिटायर्ड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें