फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: करंट लगने के बाद पहचान छिपाने के लिए कुल्हाड़ी से की थी हत्या, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 20 Oct 2019 05:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में मानिकपुर थानाक्षेत्र के केशरूवा गांव में वनकर्मी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। वनकर्मी के परिजनों ने इसी गांव के छह ग्रामीणों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस ने दो को पकड़ा है लेकिन पूरे मामले का खुलासा कराने के लिए अभी उनसे पूछताछ व हत्या में प्रयुक्त औजारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने दावा किया कि करंट लगने के बाद शिकारियों ने पहचान छिपाने की डर से धारदार हथियार से उन्हें मारकर शव छिपाया है। मृतक के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान मिले हैं। शुक्रवार की सुबह केशरूवा गांव में टहलने निकले स्थानीय निवासी वनकर्मी अनूप सिंह जंगल के एक खेत के पास जंगली जानवर के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए थे।

 
विज्ञापन

शाम को उनका शव घटनास्थल से काफी दूर पहाड़ के एक पत्थर के पीछे मिला था। शनिवार को पुलिस सुरक्षा के बीच उनका मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया गया। उनके भाई अजय सिंह ने बताया कि सिर्फ करंट लगने से वनकर्मी अनूप की मौत नही हुई बल्कि करंट लगने के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उनके शरीर पर कई वार कर मार डाला फिर शव को पहाड़ के पीछे छिपा दिया।

थानाध्यक्ष के के मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की जानकारी होगी। संभावना है कि वनकर्मी की हत्या की गई है क्योंकि शरीर में कई जगह चोट के निशान दिखे हैं। इस मामले में मृतक के भाई अजय ने गांव के सोमनाथ, नत्थू, जियालाल, संतोष, बच्चू व राजेश के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इनके  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर तलाश की जा रही है। 

मोबाइल से मिली लोकेशन से शव मिला
मृत वनकर्मी अनूप सिंह शुक्रवार की सुबह अपना मोबाइल लेकर टहलने निकले थे। इस घटना के बाद उनका मोबाइल चालू हालत में वहीं गिर गया था। हड़बड़ाहट में आरोपी इस मोबाइल को देख नहीं पाए और शव को छिपाने में लगे रहे। इसके बाद सभी भाग गए। मृतक के मोबाइल की सर्विलांस रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस टीम वहां पहुंची और पहले  मोबाइल मिला फिर कुछ दूरी पर ही शव भी मिल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें