फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 किलो वजनी अजगर ने मोर को निगला, बोरे में बंद कर ले गई वन विभाग की टीम

Mon, 30 Sep 2019 03:58 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
अजगर ने मोर को निगला - फोटो : अमर उजाला
औरैया में कोतवाली क्षेत्र के गांव शहाब्दा में रविवार को दोपहर एक खेत में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने यूपी डायल 100 पुलिस को फोन से सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 5
अजगर ने मोर को निगला - फोटो : अमर उजाला
इस पर वन विभाग की टीम ने कोतवाली पुलिस की मदद से अजगर को पकड़ा। रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे खेतों की तरफ टहलने गए ग्रामीणों ने मोर के चिल्लाने की आवाज सुनी।
विज्ञापन

3 of 5
अजगर ने मोर को निगला - फोटो : अमर उजाला
इस पर उन्होंने पास जाकर देखा तो मोर तड़प रहा था। साथ ही मोर का एक हिस्सा खेत में मौजूद अजगर के मुंह में था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वहां भीड़ लग गई।

4 of 5
अजगर ने मोर को निगला - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने यूपी डायल 100 पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी विजय तिवारी ने अपनी टीम व पुलिस की मदद से अजगर को पकड़कर बोरे में बंदकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजगर ने मोर को निगला - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि यह अजगर लगभग दो मीटर लंबा और लगभग 50 किलोग्राम वजन का है। यह घटना पूरे दिन जिले में चर्चा का विषय बनी रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें