फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेत की मेड़ से घास काटने से मना किया, नहीं माना तो कर दी हत्या

Sun, 05 Nov 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। देवराहट थाना क्षेत्र के गौरी गांव में किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने जल्लापुर के पास से दो हत्यारोपी चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व फरसा बरामद किया गया है। पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि राजेश बात- बात पर टार्चर करता था। किसी भी बात को मना करने पर अनसुना करता था। खेत की मेड़ से घास काटने पर मना किया नहीं माना और गाली गलौज की तो इसी पर उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गौरी गांव में किसान राजेश यादव की हत्या व उसके पिता कैलाश, भाई अरविंद के घायल होने के मामले में हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस नामजद हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर मुकदमें में नामजद कालका प्रसाद उर्फ कल्लू, कमलेश यादव निवासी गौरी थाना देवराहट को जल्लापुर चौराहा के पास गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया गया कि राजेश उनका चचेरा भाई है। राजेश हमेशा बात- बात पर टार्चर करता रहता था। उनकी सारी बातों को सुनकर अनसुनी कर देता था। कमलेश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसका भाई अमलेश खेत की मेड़ साफ कर रहा था। इसी बीच चाचा कैलाश व चचेरा भाई अरविंद मेड़ की घास काटने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। तभी राजेश भी आ गया और वह झगड़े पर अमादा हो गया। इसी बात से उक्त लोगों ने फरसा, कुल्हाड़ी से तीनों पर हमला कर दिया। हमले में राजेश की मौत हो गई, जबकि अरविंद व कैलाश घायल हो गए थे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर कुल्हाड़ी व फरसा बरामद हुआ है। दोनों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें