फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं मुख्य अतिथि।
- फोटो : विद्यालय
कानपुर। मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल कोयलानगर में शुक्रवार को दो दिवसीय सीआईएससीई अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन नौ मैच हुए।
अंडर-14 वर्ग में मदर टेरेसा स्कूल कोयलानगर ने सेंट थॉमस स्कूल को 1-0 से, वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर ने मदर टेरेसा स्कूल किदवईनगर को 1-0 से हराया। स्वराज इंडिया स्कूल ने सेंट थॉमस स्कूल को 4-0 से और चिंटल्स स्कूल ने वीरेंद्र स्वरूप स्कूल किदवईनगर को 1-0 से हराया।
अंडर-19 के पहले मैच में हेलीजर बार्डन स्कूल ने स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराया। मदर टेरेसा स्कूल और स्वराज इंडिया स्कूल के बीच हुआ दूसरा मैच ड्रा रहा। अंडर-17 के पहले मैच में स्वराज इंडिया स्कूल ने सेंट थॉमस स्कूल को 4-0 से हराया।
मदर टेरेसा स्कूल व द चिंटल्स स्कूल के बीच हुआ दूसरा मैच और स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल व वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर के बीच हुआ तीसरा मैच ड्रा रहा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की निदेशक वीना साइलस, प्रधानाचार्य जेस्सी जॉन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस मौके पर कानपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अजीत सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। मैच में रेफरी की भूमिका देबूजीत यादव, शरद जायसवाल, अमित कुमार, आनंद शर्मा, राशिद अहमद, रवि कुमार, श्यामजी व सपना झा ने निभाई।