फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं अाप भी ताे नहीं खा रहे हैं यहां का खाेया, मिठाई अाैर साॅस अगर हां....

Sun, 11 Mar 2018 11:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में खोया, मिठाई, टोमैटो सॉस के नमूने जांच में फेल निकले हैं। इन सभी में मिलावट पाई गई है। यह मिलावट सेहत के लिए हानिकारक पाई गई है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की ओर से कारोबारियोें के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन

सुनील कुमार निवासी कटरा हेमनाथ (औरैया) से लिया गया खोये का नमूना असुरक्षित और अधोमानक पाया गया। यह नमूना 14 अक्तूबर 2017 को गोविंद नगर खोया मंडी से लिया गया था। सुनील वहां खोया बेचने आया था। खोये के नमूने में फैट का प्रतिशत  न्यूनतम 30 से कम 26.4 प्रतिशत पाया गया है।
 

तिवारी स्वीट्स, लक्ष्मीपुरवा से 14 अक्तूबर 2017 को लिया गया मिठाई का नमूना असुरक्षित और अधोमानक पाया गया है। मिठाई पर चांदी की जगह एल्यूमीनियम का वर्क लगा पाया गया। हैरिसगंज रेलबाजार कैंट से 25 दिसंबर 2017 को लिया गया टोमैटो सॉस का नमूना असुरक्षित, अधोमानक पाया गया है।

विज्ञापन

 

मिथ्याछाप भी घोषित हुआ। नमूने में सिंथेटिक कलर पाया गया। बैच नंबर, पैकिंग की तारीख भी नहीं थी। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि तीनों कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें