फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की कार्रवाई: 3.18 लाख की मिलावटी खाद्य सामग्री कराई नष्ट, नमूने जांच को भेजे गए

Sun, 12 Oct 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य सामग्री कराई नष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर रविवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के नाै स्थानों पर छापा मारकर 3.18 लाख की मिलावटी खोया और पनीर पकड़ा जिसे अधिकारियों के सामने ही नष्ट करा दिया गया। इसके आलवा बड़ी मात्रा में तेल और गजक को सील कर उसके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य सामग्री कराई नष्ट - फोटो : अमर उजाला
सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एक्सप्रेस रोड, कैनाल रोड, नाैबस्ता और फजलगंज से 550 किलोग्राम मिलावटी बदबूदार खोया और घाटमपुर,पाटनपुर व बिठूर क्षेत्र से मिलावटी 150 किलोग्राम पनीर, फजलगंज से 270 नग गजक, घाटमपुर और पाटनपुर से 248 लीटर सरसों का तेल भी सील किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें