रूरा की सामुदायिक रसोई का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रूरा की सामुदायिक रसोई में लंच पैकेट में कम भोजन मिला। डेरापुर में पूड़ी छोटी मिली। डीएम ने पर्याप्त भोजन लंच पैकेट में रखने और बड़े आकर की पूड़ी बनाने को कहा है।
रूरा व डेरापुर की सामुदायिक रसोई का डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी अनुराग वत्स ने बुधवार को निरीक्षण किया। रूरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लंच पैकेट में भोजन की कम मात्रा देखकर डीएम ने ईओ को पर्याप्त भोजन पैक कराने को कहा। यहां रखे खाली सिलिंडर हटवाने को कहा। डेरापुर तहसील परिसर में संचालित सामुदायिक रसोई में छोटी पूड़ी देखकर आपति जताई।
ईओ को बड़े आकार की पूड़ी बनाने, लंच पैकेट में कम से कम सात पूड़ी व पर्याप्त सब्जी रखने को कहा। डीएम ने मास्क व ग्लब्स पहनकर भोजन बनाने की चेतावनी दी।