फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ क्विंटल रंगीन कचरी सील, भरे तीन नमूने

विज्ञापन
जैनपुर स्थित फैक्टरी में कचरी सील करतीं अभिहित अधिकारी डॉ.मंजुला सिंह व अन्य अधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। होली त्योहार के नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट का कारोबार शुरू हो गया है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अकबरपुर के ग्रोथ सेंटर जैनपुर में कचरी फैक्टरी में छापा मारा। यहां मिलावटी व अधिक रंग के प्रयोग से तैयार डेढ़ क्विंटल कचरी सील की गई। एक क्विंटल कच्चा माल नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

यहां से रंगीन कचरी के तीन नमूने संकलित किए गए। मिलावटी होने की आशंका पर पचास हजार कीमत की लगभग डेढ़ क्विंटल कचरी सील की गई। अभिहित अधिकारी डॉ. मंजुला सिंह ने बताया कि रोहित कुमार की गुरु फूड प्रोडक्ट कचरी फैक्टरी में कार्रवाई की गई। साथ ही पातेपुर, लालपुर स्थित सुखलाल, महेश, और राकेश की खोया भट्ठयिों का निरीक्षण किया गया। यहां खोया बनता नहीं मिला।
सुखलाल की भट्टी पर खोया बनाने के लिए रखे दूध का नमूना लिया। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, सुमांशु सचान, सुधा कनौजिया, रुचि बाजपेई रहीं। अभिहित अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें