कानपुर। जवाहरनगर स्थित ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह और विशिष्ट अतिथि ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह रहे।
अर्चना सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें कानपुर शीर्ष पर है। इसका मुख्य कारण यातायात नियमों की अवहेलना है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट, इयरफोन लगाकर और तीव्र गति से वाहन चलाना जीवन को खतरे में डाल देता है।
उन्होंने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अंत में ओंकारेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा अवस्थी ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया। यहां पर प्रधानाचार्य राममिलन सिंह, गर्व मिश्रा, दिनेश मिश्रा, कांस्टेबल सोनू चौधरी, कांस्टेबल द्रोणाचार्य, कांस्टेबल सोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।