फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दाखिला बढ़ाने पर ध्यान, छात्रों से खुद संपर्क कर रहे एकेटीयू और उससे संबद्ध संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जेईई मेन और सीयूईटी के अलावा भी इस बार डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विवि (एकेटीयू) और उससे संबद्ध संस्थान 12वीं के बाद छात्रों को सीधे प्रवेश दे रहे हैं। इसका प्रचार ठीक से नहीं होने से काफी छात्रों को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से सीटें न भर पाने वाले संस्थान मौके का लाभ लेना चाहते हैं। इसके लिए कई संस्थानों की ओर से 12वीं पास कर चुके छात्रों को फोन किया जा रहा है। अधिकतर फोन ग्रामीण अंचल के छात्रों को हो रहे हैं। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भी जानकारी दी जा रही है।

सूटरगंज स्थित उप्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान में टेक्सटाइल केमिस्ट्री, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनमेड फाइबर टेक्नोलॉजी के कोर्स संचालित होते हैं। संस्थान में 212 सीटें हैं। 2020 तक इनमें 190 से 195 दाखिले होते थे। 2021 में दाखिले का प्रारूप बदला और आधार जेईई के स्कोर को बना दिया गया जिससे छात्रों की संख्या पर असर पड़ा।
विज्ञापन


2021 में संस्थान में सिर्फ 55, 2022 में 29, 2023 में 34 दाखिले हुए हैं। 2024 में भी 100 के भीतर दाखिले हुए। हालांकि संस्थान में दो साल पहले शुरू हुई कंप्यूटर साइंस ब्रांच का प्रदर्शन अच्छा रहा और इसमें 72 सीटें फुल रहीं। अब 12वीं के बाद छात्रों को सीधे प्रवेश मिलने से संस्थान इस मौके को भुनाकर दाखिलों की संख्या बढ़ाना चाहता है। इसके लिए संस्थान की ओर से छात्रों को फोन किए जा रहे हैं।

डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन (एआईटीडी) भी छात्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे प्रवेश की जानकारी दे रहे हैं। वहीं, फीस के मामले में भी संस्थान अन्य से बेहतर है। एआईटीडी में जहां सिर्फ 86 हजार रुपये प्रति वर्ष शुल्क है, वहीं अन्य संस्थानों में फीस एक लाख से पौने तीन लाख रुपये तक है।


एआईटीडी के बॉयोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह राजपूत ने बताया कि संस्थान में आईआईटी की तरह अत्याधुनिक सुविधा वाली उच्च स्तरीय रिसर्च लैब भी है। इसके बावजूद संस्थान की फीस भी सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें