फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणवासियों को एक और पुल की सौगात: झकरकटी बस अड्डे के पीछे मिलिट्री क्रॉसिंग पर बनेगा फ्लाईओवर

Sun, 28 Jul 2024 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

झकरकटी बस अड्डे के पीछे मिलिट्री क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनेगा। बजट में इसे शामिल किया गया है। इस साल के अंत में निर्माण शुरू हो सकता है। यह फ्लाईओवर दादानगर, गोविंदनगर, खलवा पुल, टाटमिल पुल का विकल्प बनेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से दक्षिण क्षेत्र की ओर जाने और दक्षिण क्षेत्र से शहर की ओर आने वालों के लिए राहत भरी खबर है। झकरकटी बस अड्डे के पीछे मिलिट्री कॉलोनी क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसको रेल बजट में शामिल कर लिया गया है। इसका निर्माण साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अभी दक्षिण की ओर जाने के लिए लोग दादानगर, गोविंदनगर, जूही खलवा, टाटमिल पुल का इस्तेमाल करते हैं। चार विकल्प होने के बाद भी अक्सर जाम लगता है। इसे देखते हुए मिलिट्री क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया गया है। लोग झकरकटी बस अड्डे के पीछे से होते हुए इस फ्लाईओवर की मदद से बाकरगंज रोड पर पहुंच सकेंगे। इसी तरह दक्षिण से आने वाले लोग इस फ्लाईओवर की मदद से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, घंटाघर आदि जगहों पर जा सकेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेल बजट में कानपुर के कई प्रोजेक्ट को शामिल किया गया है, जिसमें मिलिट्री कॉलोनी क्रॉसिंग भी एक है।

दक्षिण की 20 लाख आबादी को फायदा
केशवनगर, साकेतनगर, किदवईनगर, गोविंदनगर, बर्रा-एक, दो, तीन, चार, पांच, छह, गुंजन विहार, गुजैनी, दबौली, रतनलालनगर, दामोदरनगर, यशोदानगर, नौबस्ता, पुरमपुरवा, जूही, बारादेवी, तात्याटोपेनगर, जरौली फेज एक व दो, बसंत विहार आदि मोहल्लों में करीब 20 लाख लोग रहते हैं। इन्हें फ्लाईओवर से फायदा मिलेगा।

 
विज्ञापन

कई बार खुलती, बंद होती क्रॉसिंग
सेंट्रल से जीएमसी यार्ड और न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स के लिए हर दिन काफी संख्या में मालगाड़ियां गुजरती हैं। इस वजह से क्रॉसिंग अक्सर बंद रहती है।

जीटी रोड से हटवानी पड़ेंगी बसें
अभी लखनऊ, प्रयागराज, फतेहपुर और पूर्वांचल के अन्य शहरों में जाने वाली बसें झकरकटी पुल के नीचे से घूमकर जीटी रोड पर आती हैं। सवारी भरने के लिए जीटी रोड से टाटमिल चौराहा जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद रहता है। फ्लाईओवर बनने के बार ट्रैफिक चलाने के लिए रोडवेज की बसों को जीटी रोड से हटवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें