फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लावर शो में अलक्षेंद्र स्वरूप को मिले 57 पुरस्कार

Mon, 15 Feb 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर फ्लोरी कल्चर सोसाइटी की ओर से जेके लान कमला नगर में आयोजित दो दिवसीय फ्लावर शो में रविवार को डहेलिया, लिली, गुलाब, ग्लाइडोलियस समेत विभिन्न सेगमेंट में अलक्षेंद्र स्वरूप को 57, कमला रिट्रीट को 56 और गंगा कुटी को 31 पुरस्कार मिले।
विज्ञापन


फ्लावर शो को छह भागों और 113 वर्गों में बांटा गया था। आयोजक डा. जीएस गौर ने बताया कि फ्लावर शो में कैकटस, सनेरिया, यूफोरेब्रिया, पिटुनिया, पिटुनिया डबल, पेंसी डबल, कलनांचो, बोगन बिलया व सब्जियों की विभिन्न प्रजातियों को प्रदर्शनी में रखा गया था। 209 प्रविष्टियां आई थीं।

जज के पैनल डॉ. सीएम तिवारी, डॉ. एचएस सिंह, डॉ. पीएन कटियार, राजकुमार सचान, माधवी सिंह ने विजेताओं का चयन किया। वर्षा सिंहानिया को 15, गीतांजलि को 11, ऊषा झुनझुनवाला को 10, अभिवन सेवा संस्थान को 9 और सरला व जेएल रोहतगी को 8-8 पुरस्कार विभिन्न वर्ग में दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें