फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मिनी मैराथन में फ्लोरेस्ट इंटरनेशनल और हडर्ड हाईस्कूल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर स्थित सेंट थॉमस स्कूल में शनिवार को 14वीं फादर रॉल्फी डिसूजा मेमोरियल मिनी मैराथन आयोजित हुई। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में फ्लोरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल और बालिका वर्ग में हडर्ड हाई स्कूल ने टीम चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन


बालिका वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में सेंट थॉमस स्कूल की अनिका गुप्ता प्रथम, हडर्ड स्कूल की जयश्री आराध्या द्वितीय व उत्तरा पाल तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में फ्लोरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल के पवन पाल ने बाजी मारी। शिवाजी इंटर कॉलेज के कविराज दूसरे और यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय के ईशान मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।

बालक वर्ग की टीम स्पर्धा में फ्लोरेस्ट इंटरनेशनल स्कूल ने 25 अंकों के साथ खिताब जीता। शिवाजी इंटर कॉलेज 20 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मर्सी मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल मरीना सिरिल और विशिष्ट अतिथि सेंट जेवियर्स इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रिंसिपल फादर राजेश साइमन ठाकुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें