56 गांवों में बिजली संकट
मर्दानपुर विद्युत उपकेंद्र से 56 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। उपकेंद्र बाढ़ की चपेट में आने के बाद इन गांवों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बिजली बंद होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ की स्थिति के बीच बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार है।
उपकेंद्र को ऊंचा करने की उठी मांग
बाढ़ के कारण बार-बार विद्युत उपकेंद्र के प्रभावित होने को देखते हुए इसे ऊंचा किए जाने की मांग भी उठ रही है। साथ ही बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में 56 गांवों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की जरूरत बताई जा रही है।