फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में बाढ़ का खतरा बरकरार, बारिश से बढ़ा मंदाकिनी का जलस्तर; निचले इलाकों में बढ़ी सतर्कता

Mon, 31 Aug 2026 12:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: लगातार बारिश के बीच चित्रकूट में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। रविवार रातभर हुई तेज बारिश के बाद सोमवार को मंदाकिनी नदी के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। नदी का पानी बढ़ने से रामघाट समेत तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
चित्रकूट में बाढ़ का खतरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही रामघाट और आसपास के घाटों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। निचले इलाकों में पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

पिछले दिनों आई बाढ़ से प्रभावित दुकानदार अभी नुकसान से उबर भी नहीं पाए थे कि दोबारा बढ़ते जलस्तर ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। कई दुकानदार सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं।

चित्रकूट में बाढ़ का खतरा - फोटो : amar ujala

तटवर्ती इलाकों में बढ़ाई निगरानी

बाढ़ की आशंका को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमले को अलर्ट रखा गया है। संवेदनशील और निचले इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। लोगों से नदी के आसपास जाने और जलभराव वाले स्थानों पर खड़े होने से बचने की अपील की जा रही है।

यूपी-एमपी में प्रशासन अलर्ट

मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश क्षेत्र में भी प्रशासन सतर्क है। दोनों राज्यों से जुड़े तटवर्ती इलाकों में जलस्तर और हालात पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत और बचाव दल तैयार रखे गए हैं।

विज्ञापन

चित्रकूट में बाढ़ का खतरा - फोटो : amar ujala
लगातार बारिश जारी रहने और नदी का जलस्तर बढ़ने से चित्रकूट में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें