दो-दो फीट पानी में चले बराती और दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
विवाह हो या निकाह, शानदार लिबास पहनना, खुद को बेहद खूबसूरत दिखाना हर दूल्हा बने शख्स का सपना होता है। लेकिन कुदरत के आगे किसी का जोर नहीं चलता। कुछ ऐसा ही वाकया फर्रुखाबाद जिले में बाढ़ के पानी से घिरे गांव पंखिया नगला में देखने को मिला।
कानपुर जा रही बरात में दूल्हे को पैंट उतारकर हाथ में पकड़कर चलना पड़ा। सेहरा खराब न हो जाए, इस लिए उसे टोकरी में रखकर परिजनों ने बाढ़ का पानी पार किया। तब बरात सकुशल गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।
मऊदरवाजा थाने के गांव पंखिया नगला (पंखियन की मढ़ैया) के यासीन खां ने बेटे मोहसिन का निकाह जनपद उन्नाव के शुक्लागंज में तय किया गया। काजी ने निकाह के लिए सोमवार की तारीख तय की।
लेकिन न तो दूल्हे को पता था और न दुल्हन को कि इस तारीख को दोनों के परिजनों को किस दौर से गुजरना होगा। इन दिनों गांव में गंगा की बाढ़ का पानी भरा है। उसके एक किमी दूर तक दो-दो फीट पानी है।