फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से पांच महीने बाद मुंबई की फ्लाइट आज से, दूसरी फ्लाइट 10 सितंबर से हो रही शुरू

Sun, 06 Sep 2020 11:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विमान सेवाएं फिर शुरू - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना की वजह से अप्रैल से निरस्त चल रही मुंबई की फ्लाइट छह सितंबर से शुरू होने जा रही है। पहले दिन इधर से जाने वाली फ्लाइट को काफी यात्री मिल चुके हैं। 188 सीटर प्लेन की 80 प्रतिशत से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन


इस कारण अब जाने का टिकट 10780 रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि उधर से आने वाले यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से पहले दिन का किराया महज 4005 रुपये है। इसके अलावा 10 सितंबर से भी मुंबई की एक और फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इस तरह मुंबई के लिए शहर से दो हवाई सेवाएं हो जाएंगी।

आज से शुरू होने वाली फ्लाइट का शेड्यूल
मुंबई से फ्लाइट दोपहर एक बजे उड़ेगी और साढ़े तीन बजे कानपुर पहुंचेगी कानपुर से शाम 4:20 बजे उड़ेगी और 6:50 बजे मुंबई पहुंचेगी।
 

मुंबई के लोड की वजह से दो फ्लाइटों का शेड्यूल तय हुआ है। छह सितंबर को पहली फ्लाइट सप्ताह में पांच दिन और 10 सितंबर वाली मुंबई की फ्लाइट का संचालन रोज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीके झा, निदेशक, चकेरी एयरपोर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें