होली के मद्देनजर दिल्ली और मुंबई के हवाई टिकट की बुकिंग का रेट सातवें आसमान पर है। होली के दिन (20 मार्च) कानपुर से दिल्ली के लिए हवाई जहाज का एक टिकट 14 हजार 31 रुपये में बुक हुआ है। सामान्य किराया मात्र 2439 रुपये है। वहीं कानपुर से मुंबई जाने के लिए 20 मार्च का एक टिकट 20 हजार रुपये में बुक हुआ है।
सामान्य किराया 6353 रुपये है। संभावना है कि होली की तारीख नजदीक आने पर टिकट के दामों में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।कानपुर से बंगलूरू और कोलकाता की फ्लाइट निरस्त होने के बाद अब सिर्फ दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट हैं। 20 मार्च से 26 मार्च के बीच ऑन लाइन टिकट बुकिंग को लेकर कानपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों में होड़ मची है।
वेबसाइट कर रही कई-कई बार हैंग
इन तारीखों में सामान्य से कई गुना ज्यादा किराया होने पर भी लोग टिकट बुक करा रहे हैं। वहीं, स्पाइस जेट की वेबसाइट कई-कई बार हैंग कर रही है। हालांकि होली पर दिल्ली और मुंबई से कानपुर आने वालों के लिए टिकट बुकिंग में कोई अफरा-तफरी नहीं दिख रही है। किराया भी एक हजार से लेकर तीन हजार तक बढ़ा है, वह भी किसी एक दिन।
कानपुर से मुंबई के लिए
20 मार्च को ...20,003 रुपये
23 मार्च को....19,737
24 मार्च को.....16,537
25 मार्च को....13,597
26 मार्च को....13, 252
कानपुर से दिल्ली के लिए
20 मार्च को ...14,031 रुपये
23 मार्च को....12,877
25 मार्च को....11,931
26 मार्च को....6051