किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी मंगलवार को अचानक रनियां चौकी से भाग गया। पुलिस उससे पूछताछ के लिए चौकी में लेकर आई थी। आरोपी की बहन ने अनहोनी की आशंका से शिकायत दर्ज कराई है। रनिया पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
इस संबंध में रनियां चौकी इचार्ज एके राय ने बताया कि राजकुमार को दुष्कर्म के मामले में चौकी लाया गया था। शौच जाने की बात कहकर वह भाग निकला है।
गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 7 दिसंबर को अचानक लापता हो गई। मामले में रनियां चौकी पुलिस ने किशोरी को रनियां कसबे के राजकुमार साहू के घर से बरामद किया है। किशोरी का पिता दुष्कर्म की तहरीर लेकर रनियां चौकी आया था।
तहरीर के आधार पर बीते 6 दिसंबर की शाम पुलिस राजकुमार को पूछताछ के लिए रनियां चौकी लाई थी। इधर, मंगलवार को राजकुमार चौकी से अचानक गायब हो गया। चौकी में भाई को खाना देने पहुंची आरोपी की बहन साधना को सिपाहियों ने टरका दिया।
साधन के जिद करने पर सिपाहियों ने राजकुमार के भाग जाने की जानकारी दी।
चौकी के अंदर साधना को रोता देख भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने साधना को समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया। साधना ने किसी अनहोनी के अंदेशे से मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।
चौकी से फरार हुए होने का सदमा राजकुमार का पिता बर्दास्त नहीं कर सका। बताया गया है कि उसे हार्ट अटैक पड़ गया है।